मुस्लिम होने के नाते अली गोनी को घर मिलने में आई दिक्कत, खुलासा कर बोले एक्टर-50 बिल्डिंग्स गिनवा दूंगा, जिन्होंने बोला कि हम..

Edited By suman prajapati, Updated: 07 May, 2025 03:32 PM

aly goni had trouble getting a house because he was a muslim

देश में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम पर बात-विवाद होता रहा है। हाल ही में जम्मू के पहलगाम में आतंकी हमला भी हिंदू-मुस्लिम देखकर ही किया गया। हालांकि, इस हमले के बाद लोगों का मुस्लिमों पर गुस्सा और भी भड़क गया है। इसी बीच टीवी एक्टर अली गोनी ने अपना दर्द...

मुंबई. देश में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम पर बात-विवाद होता रहा है। हाल ही में जम्मू के पहलगाम में आतंकी हमला भी हिंदू-मुस्लिम देखकर ही किया गया। हालांकि, इस हमले के बाद लोगों का मुस्लिमों पर गुस्सा और भी भड़क गया है। इसी बीच टीवी एक्टर अली गोनी ने अपना दर्द बयां किया है और बताया कि कश्मीरी और मुस्लिम होने के नाते उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ चुका है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अली ने बताया है कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण घर ढूंढने में भी काफी दिक्कत आई।
 


हाल ही में इनकंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में पहुंचे अली गोनी ने बताया कि इंडस्ट्री में तो कभी ये नहीं हुआ, लेकिन घर ढूंढने में मेरे साथ भेदभाव हुआ। बहुत ज्यादा, आज भी होता है। अभी भी मैं और जैस्मिन घर ढूंढ रहे थे, तो मैं आपको 50 बिल्डिंग्स गिनवा दूंगा, जिन्होंने बोला कि हम मुस्लिमों को घर नहीं देते।


अली ने आगे कहा, मैंने देखा है कि जितने मना करने वाले थे, वो बूढ़े ही थे। या 50-60 के थे। ज्यादा से ज्यादा 5-10 साल जीने वाले हैं वो। उसके बाद या जलकर राख हो जाएंगे या कब्र में दफन हो जाएंगे। तो क्या करेंगे उस बिल्डिंग का।

अली गोनी ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि वो गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लिव-इन में रहने वाले हैं। उन्होंने मुंबई में घर ढूंढ लिया है। हालांकि उनका शादी का अभी कोई प्लान नहीं है।

हालांकि अली गोनी ही नहीं कई सेलेब्स को मुस्लिम होने के नाते मुंबई में घर न मिलने की दिक्कत आई। कुछ समय पहले एक्ट्रेस उर्फी जावेद और बिग बॉस 18 का हिस्सा रहीं यामिनी मल्होत्रा ने भी बताया था कि उन्हें मुंबई में घर ढूंढने में दिक्कत हो रही है।  

इनके अलावा एक्ट्रेस चारू असोपा, आकांक्षा जुनेजा, बिग बॉस फेम शहजादी और शिरीन मिर्जा ने भी इस तरह की परेशानी का सामना कर चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!