गर्दन पर पट्टी और आंखों में आंसू...ट्यूमर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला वीडियो, बोले-मेरे टांकों में दिक्कत…

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 11:27 AM

dipika kakar gets emotional in her first appearance after cancer surgery

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्हें सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ था। ऐसे में एक्ट्रेस की 14 घंटे की सर्जरी हुई जिसकी वजह से वे तीन दिन तक आईसीयू में थीं। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पहले एक्ट्रेस...


मुंबई: टीवी  एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्हें सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ था। ऐसे में एक्ट्रेस की 14 घंटे की सर्जरी हुई जिसकी वजह से वे तीन दिन तक आईसीयू में थीं। दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पहले एक्ट्रेस का हेल्थ अपटेड देते हुए बताया था कि वे आईसीयू से बाहर आ गई हैं। वहीं अब खुद दीपिका ने व्लॉग के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया। 

PunjabKesari


शोएब इब्राहिम ने अपना व्लॉग शेयर करते हुए बताया कि दीपिका अब पहले से बेहतर है। थोड़ा कुछ खा पा रही है और फिर उन्होंने दीपिका से सभी को मिलवाया।  दीपिका कक्कड़ कहती हैं- 'मैं करूंगी आपसे आराम से बात, बस इस वक्त इतना ही बोलूंगी कि आप लोगों ने बहुत दुआएं की है. उसके लिए बहुत बहुत दिल से थैंक्यू। बहुत बहुत थैंक्यू। हॉस्पिटल में भी मुझे हॉस्पिटल के स्टाफ, सिस्टर्स कहां-कहां से आके कह रहे हैं कि मैं हूं, तो मैम आप ठीक हो जाओगे मैम आप ठीक हो जाओगे। दूसरे पेशेंट्स के रिश्तेदार जो पेशेंट्स यहां थे उनके वो कह रहे हैं कि हम दुआ कर रहे हैं आपके लिए।आप भी ठीक हो जाओगे।मतलब उनके खुद के किसी की बेटी, किसी के पापा हैं। बाकी वो मेरे लिए भी दुआ कर रही हैं।'

PunjabKesari

दीपिका आगे कहती हैं- 'ये सारी चीजें बहुत बहुत मायने रखती हैं, तो उसके लिए बहुत थैंक्यू दिल से। अल्हम्दुलिल्लाह मैं अब बहुत-बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं।बहुत अच्छे से रिकवरी हो रही है। बीच में कफ ने पकड़ लिया था जैसे शोएब ने बताया तो उसमें बहुत हालत खराब हो गई थी क्योंकि इस पूरे हिस्से में स्टिचेस है तो वो बहुत ज्यादा स्ट्रेन पड़ रहा था लेकिन अभी बहुत बेहतर हूं और बस बाकी आराम से बात करूंगी।'

दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!