Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Mar, 2025 11:29 AM

: बी-टाउन इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर मनोज मुंतशिर अपनी बातों को खुलकर पेश करते हैं। वो कभी भी अपने ओपीनियन सामने रखने में हिचकिचाते नहीं हैं बल्कि खुलकर अपने मन की बात कह देते हैं। हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा'पर चल रहे विवाद के...
मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर मनोज मुंतशिर अपनी बातों को खुलकर पेश करते हैं। वो कभी भी अपने ओपीनियन सामने रखने में हिचकिचाते नहीं हैं बल्कि खुलकर अपने मन की बात कह देते हैं। हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा'पर चल रहे विवाद के बारे में भी बात की है। मनोज ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है। उन्होंने कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है। उन्होंने ट्विवर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने मन की बातें कह दीं।
इसमें वो कहते हैं- 'आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान को कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की जरूरत क्या!'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी भारत सरकार से विनती करता हूं औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं। और जो लोग कहने वाले हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है। बड़ी विनम्रता से उनको बता दूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।'
ये पहली बार नहीं है जब मनोज ने अपनी आवाज उठाई है। 10 फरवरी को मनोज मुंतशिर ने अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक्स का सहारा लिया था। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया मामले में भी बात की थी। अपनी निराशा जताते हुए उन्होंने लिखा, 'यह कॉमेडी का वह स्तर है जिसने मानवता को गिरा दिया है। कोविड से भी अधिक खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन में घुस गए हैं। इन पिशाचों, इन विकृत लोगों ने हमारी आने वाली पीढ़ियों को मूल्यों से वंचित करने की शपथ ली है।'