'वह हमारे साथ नहीं..रान्या राव के सोने की तस्करी मामले में DGP पिता ने झाड़ा पल्ला, कहा-परिवार का भविष्य धूमिल हो रहा

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Mar, 2025 10:28 AM

dgp ramachandra rao reacted to ranya rao gold smuggling case

. फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस और कर्नाटक के DGP की सौतेली बेटी रान्या राव को सोमवार रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस के पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। इसके बाद रान्या राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14...

मुंबई. फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस और कर्नाटक के DGP की सौतेली बेटी रान्या राव को सोमवार रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस के पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। इसके बाद रान्या राव को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसी बीच अब सोना तस्करी के आरोप में अपनी सौतेली बेटी रान्या राव की गिरफ्तारी पर डीजीपी रामचंद्र राव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 


  
रामचंद्र राव ने सौतेली बेटी के विवाद से खुद को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। रान्या की तस्करी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में पहले से मुझे कोई जानकारी नहीं थी और रान्या की गिरफ्तारी के बारे में केवल मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से पता चला।


 


उन्होंने आगे कहा, 'जब मीडिया के माध्यम से ऐसी घटना मेरे संज्ञान में आई तो मैं भी हैरान और हताश हो गया। मुझे इनमें से किसी भी चीज के बारे में पता नहीं था। किसी भी अन्य पिता की तरह मैं भी हैरान और परेशान था। वह हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वह अपने पति के साथ अलग रह रही हैं। कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके बीच कुछ समस्या है।'


 


रामचंद्र राव ने अपनी ईमानदारी और देश के प्रति अपनी निष्ठा के बारे में बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा उनकी प्राथमिकता रही है। ऐसे में उन्हें यह जानकार बेहद दुख पहुंचा है कि इस आजीवन समर्पण के बावजूद उनकी प्रतिष्ठा और परिवार का भविष्य अब ऐसी किसी चीज से धूमिल हो रहा है, जो उनके नियंत्रण से बाहर है। उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत को इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जो उनकी छवि को नुक्सान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही डीजीपी ने आश्वासन दिया कि यदि रान्या द्वारा किसी भी कानून का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

रान्या वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह अक्तूबर 2023 से पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!