IPL जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, वायरल वीडियो पर भड़के लोग- जानें क्यों हो रहा विवाद

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jun, 2025 01:58 PM

virat anushka returned to mumbai after ipl victory people got angry

विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वर्षों से खिताब का इंतजार कर रही इस टीम के लिए यह जीत बेहद खास रही। ट्रॉफी जीतने के कुछ ही समय बाद विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।...

मुंबई. विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वर्षों से खिताब का इंतजार कर रही इस टीम के लिए यह जीत बेहद खास रही। ट्रॉफी जीतने के कुछ ही समय बाद विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अब कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

सामने आए वीडियो में विराट कोहली को व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस, कैप और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। जबकि अनुष्का काली टी-शर्ट, नीली जींस और चश्मे में नजर आईं। उनके साथ एक सहायक उनका सामान संभालता दिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

जश्न की खुशी पर भारी पड़ा बेंगलुरु हादसा
हालांकि इस खुशी के माहौल में एक दर्दनाक घटना ने माहौल को गहरा झटका दिया। 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर RCB और खासतौर पर विराट कोहली को लेकर गुस्सा जाहिर किया जाने लगा।


विराट और अनुष्का की मुंबई वापसी के वीडियो सामने आने के बाद, कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई। कुछ यूज़र्स ने कहा- “इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ फोटो और वीडियो में मुस्कुराते दिखना है।” एक ने लिखा- “इस हादसे के बाद इनका अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिलना बनता था।” तो किसी ने लिखा- “इतनी मौतें हो गईं और ये म्यूजिक सुनते एयरपोर्ट पर घूम रहे हैं।”

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!