अनुष्का ने लगाया गले तो मां ने दिल से दी दुआ, सबकी नज़रों से दूर विराट की मां ने ऐसे मनाया RCB की जीत का जश्न

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Jun, 2025 03:54 PM

virat kohli mother saroj expressed happiness on his rcb victory

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। ये जीत जहां कई मायनों में ऐतिहासिक रही है तो वहीं विराट अनुष्का के सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट को ब्रेक कर दिया है। विराट अनुष्का के सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो सबने देखी,...

मुंबई. आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। ये जीत जहां कई मायनों में ऐतिहासिक रही है तो वहीं विराट अनुष्का के सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट को ब्रेक कर दिया है। विराट अनुष्का के सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो सबने देखी, लेकिन क्या आपने  अनुष्का की सास सरोज कोहली ने कैसे बेटे की टीम की जीत का जश्न मनाया, यह देखा? तो चलिए हम आपको दिखाते हैं?
 
 

PunjabKesari

विराट कोहली के भाई विकास कोहली, उनकी पत्नी और बच्चों, विराट कोहली की बहन भावना कोहली और उनके पति और बच्चों के साथ साथ और भी कई करीबियों ने स्टेडियम के बजाय घर पर ही टीवी पर मैच देखा। और इस दौरान वो अपनी मां सरोज कोहली के साथ दिखाई दिए। जीत के बाद भावना कोहली और विकास कोहली ने अपनी मां को गले लगाया और इस तरह विराट कोहली की मां ने विराट के बिना अपने बाकी दोनों बच्चों के साथ जीत का जश्न मनाया।

 PunjabKesari


इस जौरान विराट कोहली की मां पिंक सूट में काफी भावुक दिखाई दे रही थी। उनकी तस्वीरों से साफ लग रहा है कि जैसे इस ऐतिहासिक जीत पर वो बस अपने बेटे को गले लगा लाने चाहती हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा जहां विराट के शेड्यूल्स के कारण बच्चों और बाकी सभी चीजों को मैनेज करके रखती हैं तो वहीं विराट के भाई बहन मां का पूरा ख्याल रखते हैं। समय समय पर विराट अनुष्का दिल्ली में मां से मिलने आते रहते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!