Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Jun, 2025 08:27 AM

वैभव कुमार सिंह राघव, जिन्हें सभी प्यार से विभू के नाम से जानते थे, ने 2 जून को कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।विभू को 2022 में कोलन कैंसर का पता चला था और वे मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। अपने पीछे वे...
मुंबई: वैभव कुमार सिंह राघव, जिन्हें सभी प्यार से विभू के नाम से जानते थे, ने 2 जून को कोलन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।विभू को 2022 में कोलन कैंसर का पता चला था और वे मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। अपने पीछे वे अपनी मां, भाई औरबहन छोड़ गए हैं। एक्ट्रेस अदिति मलिक लजो विभू राघव की करीबी दोस्त हैं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए विभू के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा करते हुए सभी चाहने वालों को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। अदिति ने लिखा-"सबसे शुद्ध आत्मा, हिम्मत और सकारात्मकता का प्रतीक।उसकी मुस्कान किसी भी कमरे को रोशन कर सकती थीऔर उसकी मौजूदगी ही सब कुछ बेहतर बना देती थी।उसने ज़िंदगी का सामना अद्भुत गरिमा के साथ कियाऔर अपने पीछे एक ऐसा प्यार छोड़ गया जो कभी नहीं मिटेगा। वो हमें बेहद याद आएगा — हमेशा के लिए।"

उस नोट में आगे लिखा गया-"हम उन सभी लोगों को आमंत्रित करते हैं जिन्होंने विभू को जाना और उनसे प्रेम किया —आइए हम मिलकर उनकी ज़िंदगी को सम्मान दें और उन्हें शांति के साथ अंतिम विदाई दें।"
अंतिम यात्रा विवरण:स्थान: 11, रिलीफ रोड, प्रकाश नगर, ज्ञानेश्वर नगर,
जोगेश्वरी (वेस्ट), मुंबई, महाराष्ट्र – 400047। समय: दोपहर 1 बजे से प्रारंभ।

जब उन्हें स्टेज 4 कोलन कैंसर का पता चला, तो उनके इलाज में लगने वाला खर्च काफ़ी ज़्यादा था। इसी वजह से उनके करीबी दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया पर लोगों से चंदा (फंड्स) जुटाने की अपील की थी, ताकि विभू को सही इलाज मिल सके।
बता दें कि विभू राघव भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम थे।उन्होंने ‘निशा और उसके कज़िन्स’, ‘सावधान इंडिया’ समेत कई लोकप्रिय शोज़ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।