लाइव कॉन्सर्ट में उदित नारायण ने महिला फैंस को किया KISS, वीडियो देख भड़के लोग

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2025 10:59 AM

udit narayan kissed a female fan in a live concert people got angry

बॉलीवुड के जाने माने सिंग उदित नारायण आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और आज भी उनके गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं, लेकिन हाल ही में यह सिंगर अपने एक वीडियो को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं।...

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने सिंग उदित नारायण आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और आज भी उनके गाने लोगों की जुबान पर रहते हैं, लेकिन हाल ही में यह सिंगर अपने एक वीडियो को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, उनके लाइव कंसर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हिट गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इस वीडियो में वह मंच पर महिला फैंस को अचानक चूम लेते हैं, जिसे देख फैंस का उन पर गुस्सा फूट पड़ा।


वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक महिला सेल्फी के लिए बाउंसर से अनुमति ले रही होती हैं, तभी उदित नारायण उसके पास जाते हैं और उन्हें चूम लेते हैं। वीडियो में आगे वह अन्य दो महिलाओं को भी इसी तरह चूमते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, यह वीडियो कब का है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

वायरल वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।कई यूजर्स ने उदित नारायण के इस वीडियो पर काफी निराशा व्यक्त की।   एक यूजर ने लिखा, "उदित नारायण से ऐसी उम्मीद नहीं थी।" दूसरे ने कहा, "उदित नारायण ने अपनी सीमाएं पार कर दीं।" कुछ यूजर्स तो उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं, "यह क्या था? और यह महिलाएं क्यों बार-बार इस व्यवहार को स्वीकार कर रही थीं?" वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यह सब सिर्फ सामाजिक दोहरे मापदंडों का परिणाम है, क्योंकि वह एक मशहूर गायक हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

59/1

7.0

Sunrisers Hyderabad

162/5

20.0

Mumbai Indians need 104 runs to win from 13.0 overs

RR 8.43
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!