तारक मेहता.. के रोशन सोढ़ी ने की अपनी मौत की भविष्यवाणी,दोस्त बोला-13-14 जनवरी को वो दुनिया....

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jan, 2025 11:25 AM

tmkoc fame gurucharan singh predicted his demise date friend reveal

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने रोशन सिंह सोढी यानि एक्टर गुरुचरण सिंह की हालत काफी गंभीर है। गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी काफी खराब है। उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने रोशन सिंह सोढी यानि एक्टर गुरुचरण सिंह की हालत काफी गंभीर है। गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी काफी खराब है। उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी मौत की भविष्यवाणी तक कर दी है। जी हां, बताया कि वे 13-14 जनवरी को पता चल जाएगा कि वे दुनिया में है या नहीं।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में गुरुचरण सिंह से उनकी दोस्त भक्ति सोनी मिलने पहुंची थी। गुरुचरण से मिलने के बाद भक्ति ने बताया कि गुरुचरण अब आध्यात्मिकता के रास्ते पर निकल गए हैं। उन्होंने खाना पीना तक छोड़ दिया है। भक्ति ने कहा-'उन्होंने बताया गया था कि 13 या 14 जनवरी को मुझे समझ में आ जाएगा कि वो इस धरती पर रहेंगे या नहीं रहेंगे'। 

PunjabKesari

भक्ति ने बताया कि जब गुरुचरण लापता होने के बाद लौटे थे, तभी से उन्होंने खाना छोड़ दिया था। गुरुचरण ने पिछले 18-19 दिनों से पानी भी नहीं पिया है। गुरुचरण डॉक्टरों की बात नहीं मान रहे हैं और जो उन्हें सही लग रहा है वहीं कर रहे हैं। हर कोई उन्हें खाना-पानी पीने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

PunjabKesari

पिछले साल अप्रैल के महीने में गुरुचरण सिंह के अचानक लापता होने से टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। अभिनेता के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और पुलिस उनकी खोज में जुट गई थी। करीब 20 दिन बाद खुद गुरुचरण लौट आए थे और खुलासा किया था कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!