'फुकरा इंसान' की दरियादिली: अभिषेक मल्हान ने जरूरतमंद परिवार को दिया रोटी-कपड़ा-मकान, यूजर्स बोले- 'आपको सलाम भाई'

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Apr, 2025 01:25 PM

fukra insaan aka abhishek malhan gave food clothes house to needy family

'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान इस समय चर्चा में हैं। फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हानने जरूरतमंद परिवार को गिफ्ट में घर गिफ्ट किया है। अभिषेक ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया जिसमें उन्होंने...

मुंबई: 'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान इस समय चर्चा में हैं। फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हानने जरूरतमंद परिवार को गिफ्ट में घर गिफ्ट किया है। अभिषेक ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि मैंने जरूरतमंद परिवार को नया घर गिफ्ट में दिया है।

PunjabKesari

 

वहीं साथ में उन्होंने उनको खाना और बहुत से कपड़े भी गिफ्ट किए। फुकरा इंसान की इस दरियादिली से वो परिवार भी काफी खुश हो गया और उनके आंसू झलक पड़े। इसके साथ ही उन्होंने बड़े ही प्यार से यूट्यूबर को धन्यवाद भी कहा।

PunjabKesari


अभिषेक को अपनी इस दरियादिली के लिए सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है। उनके यूट्यूब वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा- 'बड़े होकर जरूरतमंद की मदद करूंगा। भाई ने इसे गंभीरता से लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये असली प्रभावशाली व्यक्ति है। नहीं तो कुछ लोग सिर्फ खुद का नया घर या नई गाड़ी दिखाने में रह जाते हैं। आपको सलाम भाई। प्रेरणा देते रहो और आगे बढ़ते रहो।' 

PunjabKesari
 बता दें अभिषेक अक्सर अपने चैनल पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। वो लोगों को वित्तीय स्थिरता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए मदद करते हैं। उनका मानना है कि अगर हमारे पास दूसरों की मदद करने की ताकत है तो हमें आगे आकर जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!