Edited By suman prajapati, Updated: 26 Mar, 2025 12:10 PM

एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का सोमवार रात मुंबई-नागपुर हाइवे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। हैं। पत्नी के एक्सीडेंट के बाद बीते दिन सोनू सूद ने जानकारी देते हुए कहा था कि वह अब ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई...
मुंबई. एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का सोमवार रात मुंबई-नागपुर हाइवे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। हैं। पत्नी के एक्सीडेंट के बाद बीते दिन सोनू सूद ने जानकारी देते हुए कहा था कि वह अब ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। वहीं, अब सोनू के बाद अस्पताल ने एक्टर की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर की है।
मैक्स हॉस्पिटल नागपुर ने सोनू सूद की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, “सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद उनकी बहन और भतीजे को कल रात लगभग 10:30 बजे मैक्स अस्पताल, नागपुर के आपातकालीन विभाग में लाया गया। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे। उन्हें कई खरोंचें आई थीं और आंतरिक चोट के लिए उनकी जांच की गई, जिसमें कोई भी चोट नहीं मिली। उनके भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनकी बहन निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है।”
कैसे हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। तभी उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।

सोनू और सोनाली की शादी
सोनू सूद ने साल 1996 में सोनाली से शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम अयान और इशांत है। सोनाली सोनू सूद की फिल्म फतेह में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी थीं।
‘फतेह’ में नजर आए थे सोनू सूद
वहीं, सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में आई फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन और मेन लीड सोनू ने ही खुद किया था।