मेरे घर आई एक नन्हीं परी....प्रिंस-युविका की बेटी की पहली झलक, लाडो को बाहों में लिए प्यार से निहारता दिखा कपल

Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Oct, 2024 08:42 AM

the first glimpse of yuvika chaudhary prince narula baby girl

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मनोरंजन जगत के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। बिग बॉस 9 में भाग लेने के दौरान इस जोड़े की मुलाकात हुई और उसके तुरंत बाद ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 2018 में इस जोड़े ने शादी कर ली। वहीं अब शादी के 6 साल बाद...

मुंबई: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला मनोरंजन जगत के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। बिग बॉस 9 में भाग लेने के दौरान इस जोड़े की मुलाकात हुई और उसके तुरंत बाद ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 2018 में इस जोड़े ने शादी कर ली। वहीं अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। 19 अक्टूबर, 2024 को युविका ने अपनी बेटी को जन्म दिया।

PunjabKesari

वहीं अब कपल ने अपनी लाडली की पहली झलक फैंस को दिखाई। कपल ने हाॅस्पिटल से नन्हीं परी के साथ फोटो पोस्ट की है जो बेहद ही प्यारी है। सामने आई तस्वीर में युविका के हाथ में मेहंदी लगी हुई है।

PunjabKesari

उन्होंने अस्पताल के कपड़े पहने हैं और दो चोटी बनाई हुई है। वहीं प्रिंस ने लाडली को गोद में उठाए हुए हैं। दोनों ही उसे निहार रहे हैं। हालांकि तस्वीर में उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा। उसके चेहरे पर  कार्टून बना दिया गया है।

 


काम की बात करें तो प्रिंस नरूला इन दिनों 'रोडीज' के नए सीजन में गैंग लीडर हैं और उसी सिलसिले में वह व्यस्त हैं। मगर समय निकालकर वह लाडली से मिलने के लिए आए हैं। युविका के साथ उनका सफर 'बिग बॉस 9' से शुरू हुआ था। हार्ट शेप पराठे से उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। 2018 में इनकी सगाई हुई थी और 12 अक्टूबर 2018 को ही इन्होंने शादी कर ली थी। अब 6 साल बाद ये पेरेंट्स बने हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!