Edited By suman prajapati, Updated: 25 Dec, 2025 02:04 PM

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को अपने अंदाज में मनाते नजर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने क्रिसमस 2025 के मौके पर अपने फैंस के साथ त्योहार की खुशियों की एक प्यारी सी झलक...
मुंबई. 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को अपने अंदाज में मनाते नजर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने क्रिसमस 2025 के मौके पर अपने फैंस के साथ त्योहार की खुशियों की एक प्यारी सी झलक शेयर की। इस बार उन्होंने किसी भव्य पार्टी या आउटडोर सेलिब्रेशन की बजाय घर पर सुकून भरे अंदाज़ में क्रिसमस मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें रेड कलर के आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही हैं।

नो मेकअप लुक और खुले बालों में वह अपनी सादगी में भी कमाल लग रही हैं। उनका यह लुक पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ दिखा और फेस्टिव वाइब्स को बखूबी दर्शाता है।

तस्वीरों में अपने हाथों से क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं।

तस्वीरें शेयर कर तमन्ना भाटिया ने कैप्शन में लिखा, “Ho ho ho… Merry Christmas,” जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन त्योहार के इस खास मौके पर उन्होंने काम से ब्रेक लेकर अपने लिए और अपनों के साथ समय बिताना पसंद किया।