Edited By suman prajapati, Updated: 26 Mar, 2026 01:54 PM

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 को एक तरफ जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, सिख समुदाय में इसके कुछ सीन्स को लेकर नाराजगी है। मुंबई के एक सिख संगठन ने फिल्म पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत...
मुंबई. आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 को एक तरफ जहां दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, सिख समुदाय में इसके कुछ सीन्स को लेकर नाराजगी है। मुंबई के एक सिख संगठन ने फिल्म पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, फिल्म पर विवाद खड़ा करने के बीच अब हाल ही में निर्देशक आदित्य धर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आदित्य धर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को भ्रामक करार दिया। उनका कहना है कि कुछ लोग फिल्म के ऑफिशियल प्रमोशनल मैटेरियल के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और एआई की मदद से उसे बदलकर गलत मैसेज फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

आदित्य धर ने अपने पोस्ट में लिखा- “फिल्म को देश और विदेश में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसके लिए मैं आभारी हूं, लेकिन कुछ लोग इस सकारात्मक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। असली फुटेज और तस्वीरों को एडिट कर ऐसा कंटेंट बनाया जा रहा है, जो फिल्म की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।”
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमजा’ यानी ‘जसकीरत’ को पगड़ी पहने स्मोकिंग करते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर को लेकर आदित्य धर ने अपने पोस्ट में कहा कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है और फिल्म किसी आधिकारिक प्रमोशनल मैटेरियल का हिस्सा नहीं है।
v
आदित्य धर ने कहा, “इस तरह के फेक कंटेंट जानबूझकर तैयार किए जा रहे है। यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना और गलतफहमियां पैदा करना है। इस तरह की हरकतें न सिर्फ फिल्म को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भी नकारात्मक माहौल बनाती हैं।”
‘धुरंधर 2’ को लेकर फर्जी कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ एक्शन की बात करते हुए आदित्य धर ने कहा, “फिल्म में हर किरदार और हर सीन को बहुत ही संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश किया गया है। जो भी इस तरह की गलत तस्वीरें फैला रहे हैं, वे सच्चाई से दूर हैं। मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रहे किसी भी संदिग्ध कंटेंट से बचें। एआई के जरिए बनाए गए ऐसे फेक विजुअल्स का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।”
आदित्य धर ने चेतावनी भी दी कि इस तरह के फर्जी कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।