पति जहीर इकबाल के बर्थडे पर सोनाक्षी सिन्हा ने लुटाया प्यार, तू मान मेरी जान पर मस्ती करता दिखा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Dec, 2025 11:20 AM

sonakshi sinha showers love on husband zaheer iqbal birthday

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूजे के साथ बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं, आज सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल का बर्थडे है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है और बेहद ही खास अंदाज...

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूजे के साथ बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं, आज सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल का बर्थडे है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है और बेहद ही खास अंदाज में अपने पति को बर्थडे विश किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 


सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर संग एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों तू मान मेरी जान गाने पर मस्ती करते और रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे सबकुछ।' 

 

सोनाक्षी के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और  कमेंट कर जहीर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

 


बता दें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी से पहले एक दूजे को सात सालों तक डेट किया था और फिर 23 जून 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!