आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर आशिकी करेंगी श्रद्धा कपूर! इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Jan, 2025 04:14 PM

shraddha kapoor aditya roy kapoor will be seen together in this film

एक्टर श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने साल 2013 में आई आशिकी 2 में अपनी जोड़ी से धमाल मचा दिया था। वहीं, अब चर्चा है कि यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

मुंबई. एक्टर श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने साल 2013 में आई आशिकी 2 में अपनी जोड़ी से धमाल मचा दिया था। वहीं, अब चर्चा है कि यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

चर्चा है कि मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है। स्क्रीनप्ले और कहानी पर मोहित सूरी और उनकी क्रिएटिव टीम काम कर रही है। फिल्म का आधिकारिक ऐलान आनेवाले हफ्तों में किया जा सकता है।

PunjabKesari


वहीं, एक सूत्र ने इस बारे बताया कि मोहित और उनकी क्रिएटिव टीम फिल्म की स्टोरी और इसकी स्टोरी लाइन पर काम करने में लगी हुई है। आने वाले कुछ हफ्तों में ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की जा सकती है। सोर्स ने ये भी बताया है कि दोनों स्टार्स साथ में फिल्म करने के लिए तैयार हैं।
‘आशिकी 2’ भी मोहित सूरी की डायरेक्ट की हुई फिल्म है। इसके अलावा दोनों स्टार्स फिल्म ‘ओके जानू’ में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन इस दर्शकों ने ज्यादा प्यार नहीं दिया था।
आदित्य और श्रद्धा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो आखिरी बार श्रद्धा ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। वहीं आदित्य क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में दिखे थे, साथ ही वो ‘मेट्रो इन दिनो’ पर भी काम कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!