Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Oct, 2025 11:32 AM

10 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आम जनता के साथ टीवी की हसीनाएं भी ये त्योहार मनाने वाली हैं। करवा चौथ के पहले श्रद्धा आर्या ने अपने पति के नाम मेहंदी लगाई...
मुंबई: 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आम जनता के साथ टीवी की हसीनाएं भी ये त्योहार मनाने वाली हैं। करवा चौथ के पहले श्रद्धा आर्या ने अपने पति के नाम मेहंदी लगाई और इस फंक्शन में काफी एंजॉय किया।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मेंहदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।येलो स्लीव्लेस सूट में टीवी की 'प्रीता' खूबसूरत लग रही है। कररवा चौथ के पहले मेंहदी फंक्शन एंजॉय करते हुए क्लाउडिया सिएसला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लाइमलाइट अपने नाम कर रही हैं।
इतना ही नहीं श्रद्धा ने अपनी गर्लगैंग के साथ भी खूब मस्ती की। एक्ट्रेस ने अपनी सहेलियों के साथ वायरल सॉन्ग 'ठुमक ठुमक' गाते हुए ये वीडियो बनाया है। सभी सहेलियां आपस में काफी एंजॉय कर रही हैं।