संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा? निर्देशक की टीम ने अफवाहों को सिरे से किया खारिज

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Feb, 2026 02:09 PM

sanjay leela bhansali s team dismisses rumours of heart attack

सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर शॉकिंग खबर सुनने को मिली। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर को उनके बर्थडे के दिन दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के NH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में...

मुंबई. सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर शॉकिंग खबर सुनने को मिली। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर को उनके बर्थडे के दिन दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के NH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय को हार्ट अटैक आने की खबरें महज अफवाह हैं। इन सबके बीच फिल्ममेकर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई..

famous filmmaker sanjay leela bhansali suffered a heart attack


जन्मदिन के अगले ही दिन बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर आज एक खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद निर्देशक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है।   

संजय लीला भंसाली के हार्ट अटैक की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने के बाद उनकी टीम ने प्रतिक्रिया दी है और इन अफवाहों पर विराम लगाया है।
टीम के मुताबिक, भंसाली बिल्कुल ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचें। 

63वें जन्मदिन पर फैली अफवाहें
इससे पहले बताया गया था कि संजय लीला भंसाली 24 फरवरी को अपनी 63वां जन्मदिन मना रहे थे कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया, लेकिन अब उनकी टीम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!