रतन टाटा के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाया मातम, सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Oct, 2024 08:03 AM

salman khan to priyanka chopra mourns at the death of ratan tata

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा ने अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के निधन से देश को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड...

बॉलीवुड तड़का टीम. पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा ने अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के निधन से देश को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई हैं। कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

 

 


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वे भारत के रतन थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों को जीना सिखाया है।'

PunjabKesari

 

विदेश बैठी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'आपने अपनी दयालुता के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। आप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले एक मात्र महान व्यक्ति होंगे। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आप की बहुत याद आने वाली, सर।'

 

PunjabKesari


अजय देवगन ने 9 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वे 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे #AskAjay सेशन आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देंगे। लेकिन, रतन टाटा के अचानक निधन की दुखद खबर सुर्खियों में आने के तुरंत बाद, उन्होंने इस सोशल इवेंट को पोस्टपोन कर दिया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम कल के #AskAjay को पोस्टपोन कर रहे हैं।'

 

सुपरस्टार सलमान खान ने लिखा, 'श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'RIP, रतन टाटा सर।'

 


वहीं, एक्टर रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रहे #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।'

 

दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने लिखा, 'भारत ने आज एक महान इंसान को खो दिया है। वे ईमानदारी और करुणा के प्रतीक थे, जिनका योगदान व्यवसाय से परे था, जिन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'


ऐसे ही इंडस्ट्री से कई स्टार्स ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!