Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Aug, 2025 11:49 AM

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के मुंबई घर पर गणपति का सेलिब्रेशन होता है। इस साल भी अर्पिता के घर बप्पा पधारे। ऐसे में खान फैमिली बप्पा की भक्ति में लीन दिखी। अब इस सेलिब्रेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती...
मुंबई: सलमान खान की बहन अर्पिता खान के मुंबई घर पर गणपति का सेलिब्रेशन होता है। इस साल भी अर्पिता के घर बप्पा पधारे। ऐसे में खान फैमिली बप्पा की भक्ति में लीन दिखी। अब इस सेलिब्रेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती करते दिख रहे हैं।
सलमान को ब्लैक शर्ट और बेज ट्राउजर में देखा जा सकता है।सलमान के पेरेंट्स सलीम और सलमा खान भी आरती करती नजर आ रहे हैं। सलमान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल भी साथ थे।

अरबाज खान को ग्रे पठानी सूट में देखा गया। वहीं अर्पिता तो व्हाइट ड्रेस में देखा गया। उनके बच्चों ने प्रिंटेड आउटफिट पहने थे। सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री येलो कलर की ड्रेस में गॉर्जियस लग रही थीं।

एक्टर रितेश देशुमख और जेनेलिया डीसूजा भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पिंक कलर के आउटफिट पहने थे।
लोगों ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। जहां काफी लोगों ने त्योहार में शामिल होने के लिए परिवार की जमकर तारीफ की है लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो नाराज दिख रहे हैं। एक ने कहा है, 'ये मुस्लिम के नाम पर कलंक हैं सारे के सारे।'



सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें सिकंदर में देखा गया था। रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल में थीं। काजल अग्रवाल को भी फिल्म में देखा गया था। अब सलमान बैटल ऑफ गलवान की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।