Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Aug, 2025 02:03 PM

टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट फेमस और सक्सेसफुल रियालिची शो बिग बाॅस फिर लौट रहा है। सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 19 लेकर फिर टीवी स्क्रीन पर दबंग अंदाज में दस्तक देने को तैयार हैं, जिसके चलते दर्शकों के बीच शो को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। शो का...
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट फेमस और सक्सेसफुल रियालिची शो बिग बाॅस फिर लौट रहा है। सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 19 लेकर फिर टीवी स्क्रीन पर दबंग अंदाज में दस्तक देने को तैयार हैं, जिसके चलते दर्शकों के बीच शो को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त रविवार को होगा।
इस बार सीजन 19 की थीम डेमोक्रेसी यानी लोकतंत्र रखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस 19 का घर पूरी तरह से बनाया गया है। अब शो के कंटेस्टेंट की पहली झलक भी सलमान खान ने दिखाई। सलमान ने कंटेस्टेंट की पहली झलक दिखाते हुए टीज़ किया। कैमरे में सीधे देखते हुए उन्होंने कहा,“अच्छा, बड़ी जल्दी है जानने की कि कंटेस्टेंट्स कौन होंगे। इतनी जल्दी इतने सारे लाइक्स... चलो एक कंटेस्टेंट रिवील कर देता हूं।”

इसके बाद सलमान ने एक कंटेस्टेंट की झलक दिखाई और मुस्कुराते हुए दर्शकों से पूछा,“क्या आप पहचान पाए?”हालांकि इसका फेस वीडियो में नहीं दिखाया गया। वो इस वीडियो में शाहरुख खान के 'मैं हू ना' वाला पोज करता नजर आया। इस वीडियो को देखकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे अवेज दरबार बना रहे हैं।


बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही अवेज दरबार का नाम इस शो को लेकर न सिर्फ सुर्खियों में रहा बल्कि उन्हें कंफर्म कंटेस्टेंट भी बताया जा रहा है।
सलमान खान ने शुक्रवार, 22 अगस्त को मुंबई में बिग बॉस 19 की शूटिंग शुरू कर दी। ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए सलमान का डैपर स्टाइल, ट्रिम्ड हेयरस्टाइल और मूंछें सबका ध्यान खींच रही थीं। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज़ भी दिया,जिसमें एक हाथ जेब में डाला हुआ था।