Edited By suman prajapati, Updated: 12 Jun, 2025 05:02 PM

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में लगभग अब तक 133 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से...
मुंबई. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में लगभग अब तक 133 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया।
दरअसल, सलमान खान आज गुरुवार को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होने वाले थे, लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सामने आने के बाद उनकी टीम ने इवेंट को रद्द कर दिया।

सूत्रों की मानें तो सलमान ने कहा कि 'ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं, क्योंकि यह हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं'।
सलमान के लिए खास था इवेंट?
सलमान खान के लिए ISRL का इवेंट बेहद खास है, क्योंकि वह इसके ब्रांड एम्बेसडर हैं। आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, जिसमें लीग के सीजन 2 की जानकारी और सलमान की मौजूदगी में मीडिया इंटरैक्शन होना था। लेकिन, इस प्लेन क्रैश की घटना के बाद उन्होंने इस इवेंट को कैंसिल कर दिया।