सलमान खान ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितने करोड़ में हुई डील

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Jul, 2025 05:20 PM

salman khan sold his mumbai flat in crores

सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के उन हीरोज में से एक हैं, जो अक्सर ही सोशल मीडिया और फैंस के दिलों दिमाग पर छाे रहते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में अपना एक फ्लैट बेचा है,...

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के उन हीरोज में से एक हैं, जो अक्सर ही सोशल मीडिया और फैंस के दिलों दिमाग पर छाे रहते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में अपना एक फ्लैट बेचा है, जिसके बाद वो खबरों में आ गए हैं। तो आइए जानते हैं भाईजान का ये फ्लैट कितने करोड़ में बिका है।


मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने मुंबई में अपनी रेजिडेंशिल प्रॉपर्टी को 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। जुलाई 2025 में दर्ज इस ट्रांसजेक्शन का खुलासा महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट (आईजीआर) की वेबसाइट पर मौजूद संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों और रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा के माध्यम से हुआ।


बता दें, सलमान खान ने जो अपना अपार्टमेंट बेचा है, वो शिव स्थान हाइट्स में मौजूद है। ये एरिया मुंबई में एक हाई डिमांड वाला इलाका है। उनका ये अपार्टमेंट 1318 स्क्वायर फीट में बना है, जिसमें तीन पार्किंग स्पेस भी हैं। रजिस्ट्रेशन की डिटेल के मुताबिक सेल में 32.01 लाख रुपये का स्टांप फीस और 30,000 रुपये का पंजीकरण फीस शामिल था।

 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। उनकी ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!