सचेत-परपंरा के लाडले का हुआ नामकरण: बेटे को कपल ने दिलवाया भगवान का आशीर्वाद, 'कृत टंडन' के माथे को प्यार से चूमते दिखे सिंगर

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Feb, 2025 01:34 PM

sachet and parampara joyfully introduce their baby boy krith tandon

बॉलीवड की मशहूर जोड़ी कंपोजर-सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर साल 2024 में पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर 12 दिसंबर को प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी हालांकि, ये खुशखबरी उन्होंने 23 दिसंबर को सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं अब कपल का लाडला 2 महीने का हो...

मुंबई: बॉलीवड की मशहूर जोड़ी कंपोजर-सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर साल 2024 में पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर 12 दिसंबर को प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी हालांकि, ये खुशखबरी उन्होंने 23 दिसंबर को सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं अब कपल का लाडला 2 महीने का हो गया है। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया। उन्होंने फैंस को बताया है कि अपने बेटे का नाम क्या रखा है।

PunjabKesari

 

उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बेटे का सुंदर सा नाम और उसके नाम का मतलब भी खुद ही बताया है। वहीं इस पोस्ट में आगे एक वीडियो भी है जिसमें दोनों अपने बच्चे के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचे दिख रहे हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में कहा है- 'दुनिया में आपका स्वागत है हमारे चमत्कारी लड़के कृत टंडन। कृपया हमारे नन्हे-मुन्ने को अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और दयालु होने का आशीर्वाद दें। हम विनम्रतापूर्वक आप सभी का आशीर्वाद अपने बच्चे के लिए चाहते हैं। आप सभी को प्यार और अनंत धन्यवाद।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krith Tandon (@krithtandon)

उन्होंने अपने इस पोस्ट में बताया- 'बच्चे का नाम Krith Tandon (कृत टंडन) रखा है। इसी के साथ उन्होंने इस नाम का मतलब बताते हुए कहा है कि ये भगवान विष्णु का भी नाम है, जो कि संस्कृत शब्द कृता से आया है, जिसका मतलब होता है बनाया गया यानी क्रिएटेड। ये नाम आविष्कारशील यानी मौलिक, क्रिएटिव और पॉप्युलर होने का प्रतीक है।'

PunjabKesari

इसी के साथ उन्होंने अपने बच्चे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शेयर किया है, जिसमें इस वक्त केवल एक पोस्ट है। इस पोस्ट में कृत मम्मी की बाहों में सुकून से सोए हैं। वहीं सचेत प्यार से उसका माथा चूम रहे हैं। फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!