सिंगर अनुव जैन ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Feb, 2025 04:30 PM

singer anuv jain gets married to his girlfriend

बी-टाउन इंडस्ट्री में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। अब तक कई स्टार्स अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर अनुव जैन का नाम भी जुड़ गया है। अनुव जैन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें...

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इस समय वेडिंग सीजन चल रहा है। अब तक कई स्टार्स अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर अनुव जैन का नाम भी जुड़ गया है। अनुव जैन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो अनुव डिजाइनर कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। मांग टीका, नथ, नेकलेस, लाल चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में कपल का रोमांटिक और स्टनिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के साथ अनुव ने लिखा-और हां देखो यहां कैसे आई दो दिलों की ये बारात है... 🤍। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuv Jain (@anuvjain)

बता दें कि अनुव जैन अपने सरल और भावुक गीतों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने आमतौर पर प्यार, दिल टूटने और जीवन के गहरे एहसासों पर आधारित होते हैं। अनुव जैन की संगीत शैली में अक्सर एक्यूस्टिक गिटारका इस्तेमाल किया जाता है जिससे उनके गीतों को एक सुकून भरा और मेलोडीयस टच मिलता है। "बड़ा पछताओगे," "गुल," "मौसम," "अलाग आशमान" और "रिहा" जैसे गाने लोगों में काफी चर्चित हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!