Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Feb, 2025 10:33 AM

प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को प्रिया बनर्जी संग इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने खास दिन की झलक दिखाई थी।अब कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मेहंदी के फंक्शन पीले और हरे रंग...
मुंबई: प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को प्रिया बनर्जी संग इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने खास दिन की झलक दिखाई थी।अब कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मेहंदी के फंक्शन पीले और हरे रंग को ना चुनकर प्रतीक और प्रिया ने रेड कलर आउटफिट पहना था।
दोनों ही रेड में ट्विन करते नजर आए जिनमें वे बेहद प्यारे लग रहे हैं।अपनी मेहंदी सेरेमनी में प्रिया ने स्लीव्लेस टॉप के साथ मैचिंग लहंगा पहना था।

इसके उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था। प्रिया ने हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका पेयर किया था।

अपने लुक उन्होंने अपने बालों की चोटी बनाकर पूरा किया और माते पर लाल बिंदी भी लगाई जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं प्रतीक बब्बर भी रेड कलर की थ्री-पीस शेरवानी में किसी से कम नहीं लग रहे थे। फंक्शन में वे अपनी दुल्हनिया के साथ कोजी होते भी नजर आए। तस्वीरों में प्रिया कोअपने हाथों में मेहंदी लगवाते देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में प्रिया अपने दोनों हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। प्रिया ने अपनी शादी के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन चुना था।

उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें आर्टिस्ट को उनके पैर पर मेहंदी लगाते देखा जा सकता है।

कई फोटोज में प्रिया और प्रतीक एक-दूसरे के साथ कोजी होते दिखे। इस तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते भी दिखाई दिए।

एक फोटो में प्रिया प्रतीक को गले लगाकर दुलार करती भी नजर आईं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'मेहंदी।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने वैलेंटाइन डे पर अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर पर शादी रचाई थी लेकिन उनके पिता राज बब्बर और सौतेले भाई-बहन आर्य और जूही बब्बर को इनवाइट नहीं किया।