राधिका आप्टे ने दिया बेटी को जन्म, कन्नड़ एक्टर दर्शन को HC ने बड़ी राहत..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Dec, 2024 06:47 PM

read other big news of the entertainment world

एक्ट्रेस राधिका आप्टे के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी का स्वागत किया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। वहीं, कन्नड़...

मुंबई. एक्ट्रेस राधिका आप्टे के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी का स्वागत किया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। वहीं, कन्नड़ स्टार दर्शन को रेणुकास्वामी हत्या मामले राहत मिली है। शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें हत्या मामले में जमानत दे दी। साथ ही, उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा और सात अन्य लोगों को भी जमानत मिली है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

Working Mom: शादी के 12 साल बाद मां बनीं राधिका आप्टे, बेटी को दूध पिलाते काम करती दिखीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस राधिका आप्टे के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटी का स्वागत किया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है और नन्ही परी की झलक भी दिखाई है। साथ ही मां बनने के हफ्ते भर बाद ही काम पर भी लौट आई हैं।

 

पूरी रात जेल काटने के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, रिहा होते ही बोले-कानून पर मेरा विश्वास है और मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कल सिनेमा हाल में हुई भगदड़ में महिला के मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्टर की गिरफ्तारी से उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे, परंतु कागजी कार्यवाही पूरी न हो पाने के कारण अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के सेंट्रल जेल में रात काटनी पड़ी। वहीं, रात भर जेल में बिताने के बाद एक्टर शनिवार सुबह अपने घर पहुंच गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू ने अपनी गिरफ्तारी पर पहली बार अपनी चुप्पी भी तोड़ी है।

 

6 महीनों से जेल काट रहे कन्नड़ एक्टर दर्शन को बड़ी राहत, रेणुकास्वामी हत्या मामले में मिली जमानत

  
कन्नड़ स्टार दर्शन को रेणुकास्वामी हत्या मामले राहत मिली है। शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें हत्या मामले में जमानत दे दी। साथ ही, उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा और सात अन्य लोगों को भी जमानत मिली है। एक्टर और उनके आरोपी साथी पिछले कुछ महीनों से मर्डर के केस में जेल में बंद थे।

 

राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में छाई कपूर फैमिली, पत्नी आलिया संग इवेंट में पहुंचे रणबीर कपूर की मूछों ने जीता सबका दिल
 

हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और शख्सियत से अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज दिवंगत एक्टर राज कपूर की 100वीं जयंती है। इसे इस खास अवसर पर परिवार ने 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले खास फेस्टिवल का आयोजन किया। राज कपूर को 100 साल पूरे होने पर कपूर परिवार ने उनकी 10 सबसे पॉपुलर फिल्मों को फिर से थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है। राज कपूर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत कल रात से हो चुकी हैं और इस मौके पर कपूर फैमिली खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। इवेंट से फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Emotional: जेल से घर लौटते ही अल्लू अर्जुन से दौड़कर लिपटे बच्चे, बीवी ने एक्टर को काफी देर तक कसकर लगाए रखा गले
पुष्पा 2 से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन महिला की मौत मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, इस मामले में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई और वे अपने घर वापस लौट आए हैं। जेल से घर लौटते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्नी और बच्चों ने अल्लू को कसकर गले लगाया और उनकी आरती भी उतारी गई। इस दौरान का एक्टर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

राज कपूर की 100वीं जयंती पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-पीढ़ियाँ उनसे बहुत कुछ सीख सकती..

राज कपूर के 100वें जन्मदिन के मौके पर कपूर परिवार ने एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है, जिसके कुछ दिन पहले फैमिली खास तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने पहुंची थी। वहीं, आज दिवंगत की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने सिनेमाई आइकन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए राजकपूर को याद किया है।
 

'मुझे दुनिया की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता', DON गाने के जरिए दिलजीत दोसांझ का तगड़ा बयान
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय एक ऐसा सिंगर है, जिसकी आवाज दुनिया के हर कोने में सुनाई दे रही है। वह कोई और नहीं, बल्कि दिलजीत दोसांझ हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, उनके गाने हर जगह छाए हुए हैं। जहां भी वो जाते हैं, वहां उनका जबरदस्त प्यार मिलता है। लोग उनके गाने सुनने के लिए उनके कॉन्सर्ट्स में भी पहुंचते हैं।
 
जमानत मिलने के बावजूद, फिर भी रातभर जेल में क्यों रहे अल्लू अर्जुन?


साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर को उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक 35 साल की महिला की मौत के मामले में हुई। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबरें आई थीं। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन जमानत मिलने के बावजूद वह रातभर जेल में रहे। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

राज कपूर की 100वीं जयंती पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर के देख Rekha ने दिया ट्रिब्यूट, दिल छू गया Actress का यह अंदाज
बॉलीवुड में कपूर खानदान का एक खास स्थान है, और यह परिवार हर पीढ़ी में अपने शानदार अभिनय से अपनी पहचान बनाता आ रहा है। इस समय, राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर उनका फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज कपूर की 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है, और जब मुंबई में इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई, तो कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स भी वहां मौजूद थे।
 

'उनके हाथ लहराने से हुआ हंगामा, महिला की हुई मौत'', Hyderabad Stampede मामले में अल्लू अर्जुन की कार्रवाई पर पुलिस का बयान 
अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई एक दुखद घटना से जुड़ी गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है। इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई और उसका बेटा बेहोश होकर वेंटिलेटर पर है। अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अंतरिम जमानत के लिए आवेदन करने पर उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि, कागजी कार्यवाही में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में रहना पड़ा। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है जबकि इस घटना की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!