Edited By Mehak, Updated: 12 Feb, 2025 01:29 PM
![ranveer allahbadia s troubles increased know 7 big updates till now](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_13_26_349414636beer-ll.jpg)
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट करना महंगा पड़ गया है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना समेत 30 लोगों पर FIR दर्ज की है। समय रैना फिलहाल देश से बाहर हैं, जबकि रणवीर से पूछताछ की...
बाॅलीवुड तड़का : इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स को लेकर किए गए अश्लील कमेंट के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस शो के होस्ट समय रैना, बलराज घाई और 30 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक जितने भी लोग शामिल थे, उन सभी पर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस सभी से बयान दर्ज कर रही है।
समय रैना देश से बाहर
मामले में समय रैना के विदेश में होने की जानकारी मिली है। उनके वकील ने पुलिस को बताया कि समय 17 मार्च को भारत लौटेंगे और महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए समय मांगा है। वकील ने समय का ट्रेवल टिकेट और शो शेड्यूल भी सबमिट किया है। वहीं, रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से भी संपर्क किया गया है, जो कभी भी बयान दर्ज कराने आ सकते हैं।
शो से जुड़े दर्शकों की लिस्ट मांगी जाएगी
पुलिस ने बताया कि यह शो 14 नवंबर को शूट हुआ था और बाद में इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया। विवाद तब बढ़ा जब रविवार को शो का एक क्लिप वायरल हो गया। अब पुलिस बुकमाय शो से संपर्क करके शो में मौजूद दर्शकों की लिस्ट मांगेगी। बताया जा रहा है कि समय रैना के पास इस शो का अनकट वीडियो है और उनके देश में लौटने के बाद पूरा वीडियो जब्त किया जाएगा।
मामले से जुड़े बड़े अपडेट्स
- गुवाहाटी पुलिस मुंबई पहुंचकर जांच तेज कर रही है।
- मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों से पक्ष रखने के लिए संपर्क किया।
- आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया गया है।
- रणवीर इलाहाबादिया का बयान कभी भी दर्ज किया जा सकता है।
- महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रणवीर, समय और 30 अन्य लोगों पर FIR दर्ज की है।
- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर और सभी आरोपियों को तलब किया है।
- अपूर्वा मखीजा का बयान दर्ज किया जा रहा है।
- राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है। उन्हें 17 फरवरी को NCW के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी रणवीर इलाहाबादिया की कड़ी आलोचना हो रही है। पुलिस और NCW की कार्रवाई पर सभी की नज़रें टिकी हैं।