Edited By Mehak, Updated: 11 Feb, 2025 12:30 PM
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने अक्षय कुमार के साथ अपने पॉडकास्ट में उनके बच्चे पैदा करने की क्षमता पर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन्होंने अक्षय से कहा, "आपके दो नहीं, चार हैं," जो कि कई लोगों को अपमानजनक लगा। इस बयान पर...
बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट से एक बेहद विवादित और अश्लील सवाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन्होंने पूछा, 'क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी इंटीमेट होते देखना चाहोगे? या फिर एक बार उन्हें ज्वॉइन कर फिर कभी नहीं देखोगे?" इस सवाल ने काफी विवाद पैदा किया और लोग सोशल मीडिया पर रणवीर की आलोचना करने लगे। इसके बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।
रणवीर और अक्षय कुमार का पुराना विवाद
रणवीर का यह पहला विवादित बयान नहीं था। इससे पहले 2024 में जब अक्षय कुमार रणवीर के पॉडकास्ट में आए थे, तो रणवीर ने उनकी आवाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है सर, आप टेस्टोस्टेरोन के प्रतीक हैं। आपकी आवाज से टेस्टोस्टेरोन निकलता है, ऐसा लगता है आपके दो नहीं, चार हैं।' इसके बाद रणवीर ने अक्षय से यह भी पूछा था, 'कभी किसी को पेला है आपने?' इस पर अक्षय ने सही तरीके से जवाब दिया और कहा, 'पेला है मतलब क्या होता है? पेलने के दो मतलब होते हैं, पहले तुम ये तय कर लो कौन सा पेलना बोलना है।' सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अक्षय के इस जवाब को सही और उचित माना।
रणवीर ने मांगी माफी
रणवीर के शो में हुए इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मेरा कमेंट न सिर्फ अनुचित था, बल्कि यह मजाकिया भी नहीं था। कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है। मैं यहां कोई स्पष्टीकरण देने के लिए नहीं हूं, मैं सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं।'
इस पूरे विवाद के बाद रणवीर का नाम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके भद्दे कमेंट्स की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।