फूड डिलीवरी ऐप ने रणवीर इलाहाबादिया पर कसा तंज, 'Indias Lost Talent' के एड से उड़ाया मजाक

Edited By Mehak, Updated: 12 Feb, 2025 01:55 PM

food delivery app takes a jibe at ranveer allahabadia

फूड डिलीवरी ऐप मैजिकपिन ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना पर तंज कसा है। उन्होंने सड़क पर एक विज्ञापन लगाया, जिसमें लिखा था, "इंडियाज लॉस्ट टैलेंट. कॉमेडी की लिमिट होनी चाहिए, लेकिन...

बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना विवादों में घिर गए हैं। उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में किए गए कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही है। इसी बीच, फूड डिलीवरी ऐप Magicpin ने एक मजाकिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है।

मैजिकपिन ने एक सड़क विज्ञापन लगाया जिसमें लिखा था, 'India's Lost Talent। कॉमेडी की लिमिट होनी चाहिए, पर डिस्काउंट्स की नहीं।' इस पोस्टर में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पैनलिस्ट्स जैसे दिखने वाले एनिमेटेड कैरेक्टर्स को हंसते हुए दिखाया गया है। मैजिकपिन ने इस तस्वीर को X (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या हमें कॉमेडी में फिर से जादू मिल सकता है?'

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें 'बीयर बाइसेप्स' के नाम से भी जाना जाता है, ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इन टिप्पणियों पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद रणवीर ने माफी भी मांगी, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कौन-कौन फंसा है विवाद में?

  • रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। 
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने शो से जुड़े 30-40 लोगों पर केस दर्ज किया है और सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
  • मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया के घर जाकर जांच की है।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर, समय और अन्य को समन भेजा है और 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।
  • एक संसदीय पैनल भी रणवीर इलाहाबादिया को पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार कर रहा है।

कहां-कहां दर्ज हुए केस?

  • असम में रणवीर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुवाहाटी के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अंकुर जैन ने पुष्टि की है कि वे मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं और जल्द ही समन जारी किए जाएंगे।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि 'जो भी मर्यादा लांघेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।'
  • मुंबई के दो वकीलों ने भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।

संसद तक पहुंचा मामला

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में यह मुद्दा उठाने की बात कही है। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणियों को 'कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौच' बताया है।

वीडियो हुआ डिलीट

जिस एपिसोड में यह विवादित टिप्पणियां की गई थीं, उसे यूट्यूब से हटा लिया गया है। यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और कई कानूनी पचड़ों में फंस चुका है। 



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!