Edited By Neha, Updated: 01 Oct, 2018 10:08 AM

बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सास ली है। कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कृष्णा को कई सालों से सांस लेने...
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।
कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कृष्णा को कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं। ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।

वहीं, रवीना टंडन ने कपूर परिवार को सांत्वना देते हुए टीट किया- "कपूर परिवार के लिए दुख का क्षण है। एक युग कृष्णा राज कपूर के साथ गुजर गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

बता दें कि कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी। उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। वे करीना, रणबीर और रिद्धिमा कपूर की दादी थीं।

87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहती थीं। कृष्णा राज कपूर अक्सर फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में नजर आ जाती थीं। साल 1988 में जब राज कपूर का निधन हुआ, उसके बाद उन्होंने ही अपने पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखा था। कृष्णा के निधन के साथ ही कपूर परिवार के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।
