Edited By suman prajapati, Updated: 27 Apr, 2025 09:59 AM

एक्टर रजनीकांत हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार होने के साथ-साथ जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत हैं। वह हमेशा अपनी सादगी से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार भी वह अपने इसी अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, रजनीकांत को हाल ही में इंडिगो...
मुंबई. एक्टर रजनीकांत हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार होने के साथ-साथ जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत हैं। वह हमेशा अपनी सादगी से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार भी वह अपने इसी अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, रजनीकांत को हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया। इस नजारे को एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया और एक्स पर वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर छा गया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही यात्रियों को यह पता चला कि रजनीकांत उन्हीं के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, पूरे विमान में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग अपनी सीटों से उठकर उन्हें देखने लगे, मोबाइल कैमरे ऑन कर दिए गए और हर तरफ से "थलाइवा! थलाइवा!" की गूंज सुनाई देने लगी। रजनीकांत भी अपनी पहचान के मुताबिक शांत और सौम्य अंदाज में मुस्कुराते हुए फैंस की ओर हाथ हिलाकर जवाब देते नजर आए।
इस वीडियो को शेयर कर फैन ने लिखा, “सच में! मुझे थलैवर का दर्शन मिला!!!! रो रहा हूँ, कांप रहा हूँ, दिल जोर-जोर से धड़क रहा है।” वीडियो में जब रजनीकांत फैन की ओर देखकर हाथ हिलाते हैं तो वह फैन खुशी से चिल्लाता है, “ओ माय गॉड… हाय,”। यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब दिल छू रहा है और इस पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा– क्या आदमी हैं! उनके चेहरे पर भी सच्ची खुशी है, क्या आदमी हैं! एक और फैन ने लिखा, “ये वीडियो तो हमेशा याद रखा जाएगा!” वहीं कुछ लोगों ने उनकी मुस्कान की तारीफ की और कहा कि “उनकी हर अदा में अपनापन झलकता है।”
सादगी की मिसाल हैं रजनीकांत
बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता हो। इससे पहले भी उऩ्हें मार्च 2024 में आंध्र प्रदेश के कडप्पा से एक अन्य फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया था। उस समय भी वे बिना किसी तामझाम के अपनी सीट पर बैठे नजर आए थे। उनके बगल में बैठे यात्री की खुशी देखने लायक थी।
वर्कफ्रंट पर 'थलाइवा'
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को आखिरी बार 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म वेट्टैयन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक सख्त लेकिन बाद में पश्चाताप करने वाले पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी। अब दर्शकों को उनकी आने वाली दो बड़ी फिल्मों ‘कूली’ और ‘जेलर 2’ का इंतजार है –