क्यों देश से बाहर लंदन में साधारन जिंदगी जी रहे हैं अनुष्का और विराट, वजह सुन उड़ जाएंगो होश

Edited By Mehak, Updated: 26 Apr, 2025 05:40 PM

why are anushka and virat living a simple life outside the country in london

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली को देश का सबसे चर्चित कपल माना जाता है। हाल ही में यह जोड़ी भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो गई है, जहां वे अपने बच्चों के साथ एक शांत और निजी जिंदगी बिता रहे हैं। अब इस फैसले के पीछे...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली को देश का सबसे चर्चित कपल माना जाता है। हाल ही में यह जोड़ी भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो गई है, जहां वे अपने बच्चों के साथ एक शांत और निजी जिंदगी बिता रहे हैं। अब इस फैसले के पीछे की असली वजह सामने आ गई है।

PunjabKesari

अनुष्का-विराट ने क्यों लिया लंदन में बसने का फैसला?

डॉ. श्रीराम नेने, जोकि बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति हैं, हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस विषय पर बात करते नजर आए। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में अनुष्का और विराट के लंदन जाने के फैसले का ज़िक्र किया। डॉ. नेने ने बताया, 'हमने एक बार अनुष्का से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वे लंदन इसलिए जाना चाह रहे थे क्योंकि वे यहां (भारत में) अपनी सफलता को खुलकर जी नहीं पा रहे थे। हर जगह कैमरे, भीड़ और पब्लिक अटेंशन से उन्हें और उनके परिवार को निजता नहीं मिल पा रही थी।'

PunjabKesari

बच्चों को सामान्य माहौल देना चाहते हैं

डॉ. नेने ने आगे बताया कि अनुष्का और विराट चाहते हैं कि उनके बच्चे शोहरत और मीडिया की चकाचौंध से दूर एक सामान्य जीवन जिएं। उन्होंने कहा, 'वो बहुत प्यारे लोग हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे आम बच्चों की तरह बड़े हों। पब्लिक फिगर होने के कारण हमेशा सेल्फी मोमेंट्स या अनचाहे इंटरैक्शन होते रहते हैं, जो कई बार निजी पलों में दखल बन जाते हैं। लंदन में उन्हें थोड़ा सुकून और प्राइवेसी मिलती है।'

PunjabKesari

अब हैं दो बच्चों के माता-पिता

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात 2013 में एक टीवी ऐड के सेट पर हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर 2017 में इटली में एक खूबसूरत शादी की। जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया और फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ।

अब यह जोड़ी लंदन में रहकर अपने बच्चों को मीडिया की भीड़ से दूर एक सामान्य बचपन देने की कोशिश कर रही है। वहीं, काम के सिलसिले में दोनों भारत आते-जाते रहते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!