दिशा पाटनी से भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं उनकी बहन खुशबू, सादगी में भी है खास आकर्षण

Edited By Mehak, Updated: 21 Apr, 2025 06:24 PM

disha patani s sister khushboo looks more beautiful than her

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है उनका एक नेक काम, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही में खुशबू ने एक छोटी बच्ची की जान बचाई, और इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है उनका एक नेक काम, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही में खुशबू ने एक छोटी बच्ची की जान बचाई, और इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

PunjabKesari

फौज से लेकर सोशल सर्विस तक का सफर

33 साल की खुशबू पाटनी कभी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थीं। देश की सेवा करने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लिया और अब बरेली में अपने पिता के साथ रहती हैं। सेना से रिटायर होने के बाद अब वह फिटनेस कोच बन गई है।

PunjabKesari

फिटनेस और सादगी की मिसाल

खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो, सादगी भरी तस्वीरें और दोस्तों संग ट्रिप्स की झलकियां शेयर करती हैं। उनका सिंपल लुक और बिना मेकअप वाला अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आता है।

PunjabKesari

सोशल सर्विस में भी आगे

सेना की सेवा के बाद खुशबू अब समाजसेवा में जुटी हैं। वह लोगों को जागरूक करने वाले काम करती हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करती रहती हैं। उनके कामों में ईमानदारी और इंसानियत साफ नजर आती है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

खुशबू इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। उनके 9.83 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। भले ही वह अपनी बहन दिशा पाटनी जैसी बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर हैं, लेकिन उनकी असल ज़िंदगी की कहानियां उन्हें एक सच्ची हीरो बनाती हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!