Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 04:13 PM

पत्नी से तलाक की खबरों के बीच एक्टर विजय थलापति एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग अफेयर की अफवाहों को लेकर अलग सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बीते दिनों दोनों को शादी के एक इवेंट में साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ने लगीं। लोग...
मुंबई. पत्नी से तलाक की खबरों के बीच एक्टर विजय थलापति एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग अफेयर की अफवाहों को लेकर अलग सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बीते दिनों दोनों को शादी के एक इवेंट में साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ने लगीं। लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। इन सबके बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस खुशबू ने इस पूरे मामले पर बात की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में खुशबू सुंदर ने विजय और तृष्णा मामले पर अपनी राय देते हुए कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस घटना से क्या लेना-देना है? यह उनकी पर्सनल लाइफ है। अगर उनकी पर्सनल लाइफ लोगों पर असर डालती है, तो हम इस बारे में बात कर सकते हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ का लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं? वे लोग अपनी लाइफ खुद देखेंगे।’
इससे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने भी थलापति और तृषा का बचाव करते हुए लिखा था- ‘लोग खुशी पाने के लिए रिश्ते में आते हैं, और खुशी पाने के लिए ही अलग भी होते हैं। अपने बारे में कहूं तो, मैं प्यार के बिना रिश्ते से बाहर निकल जाऊंगा। हो सकता है मैं पैसे लेकर निकलूं। हो सकता है मैं संपत्ति लेकर निकलूं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं अपनी इज्जत और सम्मान के साथ निकलूंगा। मुझे विजय और तृषा में कुछ कमाल का लगता है। किसी चीज के अस्तित्व को नकारने का दिखावा न करने में गरिमा होती है। प्यार को इस तरह न छिपाने में गरिमा है, ये कोई पाप नहीं है। उनकी फिल्में हमारी हैं, उनका निजी जीवन हमारा नहीं है। मैं हमेशा मानवीय हृदय की स्वतंत्रता के लिए खड़ा रहूंगा। उन्हें जीने और प्यार करने का अधिकार है।’
विजय थलापति का करियर
विजय थलापति की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे, लेकिन उनकी यह फिल्म कानूनी दिक्कतों का सामना कर रही हैं और अभी तक इसे रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है।