Edited By suman prajapati, Updated: 30 Mar, 2026 05:30 PM

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की पत्नी ‘उल्फत’ के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा। अब...
मुंबई. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की पत्नी ‘उल्फत’ के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा। अब सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक देखने लायक है।
इन वायरल तस्वीरों में सौम्या टंडन ने डार्क ग्रीन रंग का बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न है, जो उनके पूरे लुक को खास बना रहा है। उनका यह आउटफिट उनकी पर्सनैलिटी के साथ पूरी तरह मैच करता नजर आ रहा है।

सौम्या के गाउन का वन-शोल्डर पैटर्न उनके लुक को बोल्ड और ट्रेंडी बना रहा है। इस स्टाइल ने उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट किया है, जिससे उनका पूरा लुक और भी आकर्षक लग रहा है।

सौम्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है और हल्के वेव्स दिए हैं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है।

उन्होंने हल्के ईयररिंग्स और रिंग्स पहनी हैं, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट बैलेंस बना रही हैं और ओवरऑल लुक को एलिगेंट बना रही हैं।

तस्वीरों में सौम्या का अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। हर तस्वीर में उनका अलग ही कॉन्फिडेंट देखने को मिल रहा है।