फैंस के लिए खुशखबरी! राजामौली की फिल्‍म में महेश बाबू के साथ दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, अप्रैल 2025 में शुरू होगी शूटिंग

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Dec, 2024 02:39 PM

priyanka chopra to star opposite mahesh babu in ss rajamouli s next film

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में कमबैक का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। प्रियंका आखिरी बार 2019 में बाॅलीवुड फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आईं थी। वहीं 2021 में वह OTT रिलीज 'द व्‍हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इसके बाद जब फरहान...

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में कमबैक का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। प्रियंका आखिरी बार 2019 में बाॅलीवुड फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आईं थी। वहीं  2021 में वह OTT रिलीज 'द व्‍हाइट टाइगर' में नजर आई थीं।

PunjabKesari

इसके बाद जब फरहान अख्‍तर ने 'जी ले जरा' पर काम शुरू किया, तो फैंस खुश हो गए, लेकिन फिर यह फिल्‍म पोस्‍टपोन होती चली गई। अब प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। खबर है कि प्रियंका जल्द ही भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाली है हालांकि वह हिन्दी नहीं लेकिन तेलुगू फिल्म में नजर आएंगी। खबर है कि उन्‍हें एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्‍म में कास्‍ट किया जिसमें वह महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

PunjabKesari

एसएस राजामौली के इस अनूठे अफ्रीकी जंगल एडवेंचर फिल्‍म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसमें महेश बाबू भगवान हनुमान के गुणों वाले एक रिसर्चर की भूमिका में होंगे। एक वेबपोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली इस फिल्‍म में 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के बाद एक महाकाव्य कहानी लेकर आ रहे हैं। महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्‍ट कर लिया गया है। प्रियंका चोपड़ा की कास्‍ट‍िंग इसलिए भी हुई है कि राजामौली एक ऐसी एक्‍ट्रेस तलाश रहे थे, जिसकी ग्‍लोबल ऑडियंस हो। जाहिर है, ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से बेहतर नाम नहीं हो सकता है। बताया जाता है कि फिल्म निर्माता ने पिछले 6 महीनों में प्रियंका चोपड़ा के साथ कई मीटिंग्‍स की हैं।

 

PunjabKesari
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राजामौली की यह फिल्‍म भी पैन इंडिया होगी और इसे वर्ल्‍डवाइड बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्‍क्रिप्‍ट लिखने का काम लगभग खत्‍म हो चुका है। कास्‍ट‍िंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ऐसे में अप्रैल 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के स्टूडियोज के साथ-साथ अफ्रीकी जंगलों में भी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!