'हर-हर गंगे'...महाकुंभ पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां,गंगा किनारे हाथ जोड़े दिखीं मधु चोपड़ा

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Jan, 2025 09:37 AM

priyanka chopra mother madhu chopra at mahakumbh 2025

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। बाॅलीवुड स्टार भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अब इस लिस्ट में  'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है।...

मुंबई: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। बाॅलीवुड स्टार भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अब इस लिस्ट में  'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की।  तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की मां पवित्र गंगा नदी के किनारे हाथ जोड़े मुस्कुराती दिखाई दीं। 

PunjabKesari

 

 मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हर हर गंगे! गंगाजी के किनारे नाइट वॉक।' 

 

 प्रियंका की मां से पहले महाकुंभ में फिल्म जगत की कई हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। इनमें अनुपम खेर, ममता कुलकर्णी, सिद्धार्थ निगम, भाग्यश्री और रेमो डिसूजा समेत अन्य का नाम शामिल है। वहीं ममता कुलकर्णी ने संन्यास लिया है। भगवा वस्त्र में तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उन्होंने फैंस को यह जानकारी दी थी। जूना अखाड़ा ने ममता को नया नाम 'यामाई ममता नंद गिरि' भी दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!