Edited By Smita Sharma, Updated: 05 May, 2025 04:05 PM

फैशन शो मेट गाला की बात जब भी होती है तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। इस बार 5 मई से मेट गाला 2025 का आगाज होगा। ऐसे में फैशन के सबसे बड़े इवेंट के लिए मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अपना रेड कार्पेट बिछाएगा। इस...
मुंबई: फैशन शो मेट गाला की बात जब भी होती है तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। इस बार 5 मई से मेट गाला 2025 का आगाज होगा। ऐसे में फैशन के सबसे बड़े इवेंट के लिए मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अपना रेड कार्पेट बिछाएगा।
इस बार दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अपना डेब्यू करेंगे। पाँचवीं बार रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के लिए तैयार प्रियंका का स्टाइल सबसे अलग और अट्रैक्टिव होता है।

तभी तो इस साल मेट गाला की रात से पहले ही उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। दरअसल, प्रियंका ने प्री-मेट इवेंट में शिरकत की थी। इस दौरान की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाई हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लैक फिटिंग ड्रेस में कहर ढा रही थी।

प्रियंका ने अपने लुक को गोल्डन हूप ईयररिंग्स और अंगूठियों के एक स्टाइलिश सेट के साथ कंप्लीट किया जो उनके अंदाज़ में एक बोल्ड टच जोड़ रहा था।उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पहनीं जो पूरे आउटफिट को एक मिनिमलिस्टिक लुक दे रही थी।

उनका ब्यूटी लुक भी उतना ही परफेक्ट था। मेकअप फ्रेश लेकिन प्रभावशाली था न्यूड टोन आईशैडो, हल्का स्मज्ड आईलाइनर और घनी पलकें उनके लुक को निखार रही थीं। उनकी भौहें खूबसूरती से गालों पर बल्श के साथ हल्का कॉन्टूर और ग्लो था। एक सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक ने पूरे लुक को परफेक्ट बना दिया। इवेंट के लिए प्रियंका ने ओपन हेयर स्टाइल चुना। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।