Edited By Smita Sharma, Updated: 03 May, 2025 01:00 PM

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 90 की उम्र में अंतिम सांस ली।
मुंबई: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 90 की उम्र में अंतिम सांस ली।
अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार 3 मई यानी आज मुंबई के विले पार्ले श्माशन घाट, पवन हंस में होगा। वहीं अब निर्मल कपूर अंतिम सफर पर निकल गई हैं पूरा कपूर परिवार भारी मन से निर्मल कपूर को अंतिम विदाई दे रहा है। चलिए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया है.

निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर अब शमशान के लिए रवाना भी हो चुका है।

इस दौरान अर्जुन कपूर और सोनम कपूर एंबुलेंस के साथ ही नजर आए।

शनाया कपूर

बहन खुशी का हाथ थाम दादी के दाह संस्कार के लिए पहुंची जाह्नवी

करण जौहर भी अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे

एक्टर अरबाज खान भी अनिल कपूर का दुख बांटने के लिए उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

निर्मल कपूर की आखिरी यात्रा में शामिल हुए फरदीन खान