Edited By Smita Sharma, Updated: 06 May, 2025 08:09 AM

5 मई को मेट गाला 2025 का शानदार आगाज हुआ। जहां एक तरफ न्यूयॉर्क के द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती कियारा आडवाणी ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री कर...
मुंबई: 5 मई को मेट गाला 2025 का शानदार आगाज हुआ। जहां एक तरफ न्यूयॉर्क के द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती कियारा आडवाणी ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री कर अपने रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
प्रियंका ने पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट और निक ने मैचिंग आउटफिट पहना था। शाम का थीम 'स्लीपिंग ब्यूटीज़: रीअवेकनिंग फ़ैशन' था ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हर किसी को उन्हें देखने पर मजबूर कर दिया।

लुक की बात करें तो देसी गर्ल ने स्टाइलिश सफ़ेद और काले पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट पहना था। इसके साथ प्रियंका ने ओवरसाइज़्ड ब्लैक हैट पहन क्लासिक ग्लैमर दिखाया। उनके लुक को बेहतरीन बुलगारी ज्वेलरी के साथ जोड़ा गया था जो देखकर हर कोई दंग है।

निक जोनस हमेशा से ही केयरिंग पति रहे हैं, वे प्रियंका के साथ मैचिंग आउटफिट में आए जिसमें सफ़ेद शर्ट और काली पैंट थी। दोनों किसी किंग और क्वीन की तरह ही एक-दूसरे को थामे चल रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रेड कारपेट पर पहुंचते ही कैमरे के सामने एक के बाद एक कई पोज दिए। इंस्टाग्राम पर फैन पेज द्वारा शेयर किए जा रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को आकर्षित करती दिखाई दी। रेड कारपेट पर प्रियंका और निक ने अपने किस से समय को रोक दिया। प्रियंका और निक का किस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

काम की बात करें तो प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में बिजी हैं। एसएस राजामौली के साथ उनका पहला प्रोजैक्ट हैं जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स हैं।