रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर, आदर्श गौरव ने विलेन बनकर दिखाया दम

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Dec, 2020 02:32 PM

priyanka chopra and rajkumar rao film the white tiger trailer released

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

PunjabKesari


कैसा है ट्रेलर
'द व्हाइट टाइगर’  के इस ट्रेलर में भारत के लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है।  ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बलराम (आदर्श गौरव) जो कि एक हलवाई है, जो राजकुमार राव को देखते ही उन्हें अपना मास्टर मान लेता है और राजकुमार- प्रियंका के घर ड्राइवर की नौकरी करता है। लेकिन ये परिवार उसके साथ बुरा परिवार बलराम के साथ बुरा व्यव्हार करता है और आखिर में उन्हें एक झूठे केस में फंसा देता है। लेकिन बलराम भी उनके खिलाफ कुछ और ही प्लान कर रहा होता है और यही हादसा बलराम की ज़िंदगी बदलकर रख देता है। जो उसे आखिर में विलेन बना देता है। 


  
राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जोड़ी दमदार है और फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। वहीं विलेन के रूप में आदर्श का किरदार भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। 
बात करें फिल्म की तो प्रियंका और राजकुमार स्टारर 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। जिसे रामिन बहरानी डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस ट्रेलर को एक्ट्रेस के अलावा नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!