भाई की शादी में साउथ इंडियन लुक में पूजा हेगड़े ने जमाया रंग, ओरेंज साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Feb, 2023 04:34 PM

pooja hegde shares her gorgeous photos from her brother wedding

पूजा हेगड़े बॉलीवुड की शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। अब हाल...

बॉलीवुड तड़का टीम. पूजा हेगड़े बॉलीवुड की शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। अब हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपने भाई की शादी से अपनी कुछ ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े ने अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी शेट्टी संग 29 जनवरी 202 3 को शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भाई की शादी में पूजा अपने साउथ इंडियन लुक से सारी लाइमलाइट चुराती नजर आईं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो दौरान पूजा हेगड़े ओरेंड सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं। कमर पर कमरबंद, गले में हैवी नेकलेस और कानों में मैचिंग इयररिंग्स से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

वहीं बालों पर भी फूल सजाकर खूबसूरत चोटी बनाई। ओवरऑल लुक में पूजा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। भाई की शादी में पूजा का लुक सबसे अलग और अट्रैक्टिव लग रही है।

PunjabKesari

 

वहीं सोलो फोटोज में भी पूजा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज देते हुए फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं, काम की बात करें तो पूजा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब वह जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी का जान में नजर आने वाली है। इस फिल्म में पूजा सुपरस्टार सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!