Edited By Mehak, Updated: 15 Feb, 2025 02:54 PM
![police action intensified against ranveer allahbadia](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_14_53_158818967ranver-ll.jpg)
इंडियाज गॉट लेटेंट शो में विवादित टिप्पणी करने के बाद रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो गई हैं। दो समन भेजे जाने के बावजूद वह बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे और उनका फोन भी बंद है। मुंबई और असम पुलिस ने अब उनके वकील से...
बाॅलीवुड तड़का : समय रैना के शो 'Indias Got Latent' में अश्लील टिप्पणी करने के बाद रणवीर इलाहाबादिया मुश्किलों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज हो गई हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच, मुंबई और असम पुलिस की टीमें शुक्रवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर जांच के लिए पहुंची। हालांकि, जब पुलिस उनके फ्लैट वर्सोवा में पहुंची, तो वह बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने रणवीर के वकील से संपर्क किया और अब पुलिस वकील के जरिए रणवीर से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ असम और महाराष्ट्र में केस दर्ज हैं और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लापता हो गए हैं। समन भेजे जाने के बावजूद रणवीर अब तक खार पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं और उनका फोन भी बंद है। पुलिस को अभी तक उनकी लोकेशन का पता नहीं चला है। इस कारण पुलिस ने उनके वकील से संपर्क किया है ताकि वह रणवीर से संपर्क कर सकें।
मुंबई पुलिस ने रणवीर को दूसरा समन भेजा था, लेकिन वह फिर भी बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। रणवीर पर Indias Got Latent शो में गंदी भाषा का इस्तेमाल करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर रणवीर अपना बयान नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।