रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने लगाई ऊंची छलांग, 20 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Dec, 2025 12:29 PM

ranveer singh  dhurandhar earns over 600 crore in 20 days in box office

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड रही है। यह फिल्म 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है। हाल ही में इसने भारतीय बाजार में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

मुंबई. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड रही है। यह फिल्म 20वें दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही है। हाल ही में इसने भारतीय बाजार में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म ' धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 15वें दिन 22.5 करोड़,16 वें दिन 34.25 करोड़, 17वें दिन 38.5 करोड़, 18 वें दिन 16.5 करोड़ और 19 वें दिन 17.25 करोड़ का कारोबार किया।

 

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने 20वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई की।इस तरह 20 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 607 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनीं 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे भी अहम रोल में नर आए हैं। 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब धुरंधर का सीक्वल ईद के मौके पर 2026 को रिलीज होने वाला है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!