'मर्दानी 3' ने वर्ल्डवाइड पार किया 75 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म की सफलता से खुश रानी मुखर्जी बोलीं-मैं दिल से आभारी हूं..

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 04:29 PM

mardaani 3 crosses rs 75 crore mark worldwide rani mukerji expressed happiness

. एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 पिछले महीने यानि 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अब तक की मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और आज इसने एक और अहम मुकाम हासिल करते हुए भारत में 50 करोड़...

मुंबई. एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 पिछले महीने यानि 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अब तक की मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और आज इसने एक और अहम मुकाम हासिल करते हुए भारत में 50 करोड़ रुपये और विश्व लेवल पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस सफलता से रानी बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि मर्दानी 3 की सफलता दर्शकों के जबरदस्त प्यार के साथ एक शांत लेकिन बेहद मजबूत संदेश दे रही है।

हाल ही में रानी मुखर्जी ने कहा, “मैं दिल से आभारी हूं कि मर्दानी 3 ने दर्शकों से इतना गहरा जुड़ाव बनाया है। ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस की चर्चा मुख्य रूप से ‘अल्फा मेल’ किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है, यह सफलता एक बहुत ही ताकतवर बात साबित करती है कि महिला प्रधान फिल्मों का भी दर्शक वर्ग है। मुझे उम्मीद है कि इंडस्ट्री ने इस संकेत को समझा होगा, जिससे आगे ऐसी और फिल्में बनें।

रानी ने कहा, “शिवानी शिवाजी रॉय को किसी की ‘फीमेल वर्ज़न’ के तौर पर नहीं लिखा गया है। वह सिर्फ एक हीरो है।ईमानदारी, साहस और संवेदनशीलता से परिभाषित। वह अपने पुरुष समकक्षों के बराबर है। दर्शकों द्वारा उनकी कहानी को इतने मजबूती से अपनाया जाना यह दिखाता है कि लोग ऐसी कहानियों के लिए तैयार हैं, जहां महिला सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी फिल्म का नेतृत्व करे।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों से कहीं बड़ी है। यह इंडस्ट्री को यह संदेश देती है कि उद्देश्यपूर्ण कंटेंट, जो एक मजबूत महिला किरदार पर आधारित हो, वह भी हीरो-ड्रिवन फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो सकता है। यह फिल्ममेकर्स को बताता है कि महिला प्रधान कहानियों में निवेश करना कोई जोखिम नहीं, बल्कि एक अवसर है।

रानी मुखर्जी का मानना है कि महिला प्रधान फिल्मों की सफलता भारतीय सिनेमा के लिए एक ज़रूरत है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की सफलता यह दर्शाती है कि भारतीय सिनेमा में हीरोइज़्म की परिभाषा का विस्तार हो रहा है। ऐसे अर्थपूर्ण सिनेमा में महिला को केंद्र में रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमें अलग-अलग तरह की फिल्में बनानी हैं।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!