Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Jul, 2025 12:13 PM

राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार शादी के 4 साल बाद कपल मम्मी-पापा जो बनने वाला है। ऐसे में Parents To Be एक-साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। बच्चे के आने से पहले कपल ढेर सारी यादें बना...
मुंबई: राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार शादी के 4 साल बाद कपल मम्मी-पापा जो बनने वाला है। ऐसे में Parents To Be एक-साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। बच्चे के आने से पहले कपल ढेर सारी यादें बना रहा हैं। इस समय ये कपल न्यूजीलैंड में बेबीमून एंजॉय कर रहा है। कपल ने अपने बेबीमून से कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो रही हैं।
पहली तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा स्विमिंग पूल में हाथों में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सून टू बी मॉम पत्रलेखा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ऑरेंज मोनोकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एक और कैंडिड शॉट में कपल को पूल में एंजॉय करते देखा जा सकता है।

वहीं एक अन्य तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा पानी में लिपकिस करचे नजर आ रहे हैं। अपने बेबी मून की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा-'एक अलग तरह की लग्जरी-स्लो टाइम, सॉफ्ट स्काई और वॉर्म वाटर, वैराकेई टेरेस, तुम्हें भूलना मुश्किल होगा।'

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 2021 में चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। शादी के चार साल बाद कपल ने बुधवार 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने पोस्ट में लिखा था- "बेबी ऑन द वे।" वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स ने इस गुड न्यूज के लिए कपल को खूब बधाई दी थी।
