Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jul, 2025 09:57 AM

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर खुशियां आने वाली हैं।शादी के चार साल बाद राजकुमार पत्नी पत्रलेखा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को बयां किया है।इस पोस्ट के साथ राजकुमार और पत्रलेखा ने...
मुंबई:बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर खुशियां आने वाली हैं।शादी के चार साल बाद राजकुमार पत्नी पत्रलेखा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को बयां किया है।इस पोस्ट के साथ राजकुमार और पत्रलेखा ने एक पोस्टर शेयर किया।
इसमें लिखा था- 'बेबी ऑन वे... पत्रलेखा और राजकुमार।' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'उत्साहित'। इस पोस्ट को एक्टर ने जैसे ही शेयर किया तो कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार हो गई। आम हो या फिर खास हर कोई इन दोनों सितारों को इस नए सफर की बधाई देने लगा।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर, 2021 में शादी की थी। दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर है। जहां एक्टर 40 साल के हैं। वहीं एक्ट्रेस 35 साल की हैं।

काम की बात करें तो राजकुमार इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' को प्रमोट कर रहे हैं। जो आने वाली 11 जुलाई को थिएटर्स में उतरेगी। राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' में उनकी पत्नी का किरदार मानुषी छिल्लर निभा रही हैं। ये फिल्म 54 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।