पत्नी आलिया संग लंदन में रणबीर कपूर का वेकेशन, फैन संग पोज देते की तस्वीरें वायरल

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jul, 2025 12:57 PM

after ramayana teaser success ranbir kapoor vacays in london with alia bhatt

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नितेश तिवारी ने 'रामायण' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया था जिसमें भगवान राम बने रणबीर की झलक देखने को मिली थी। टीजर में साउथ स्टार यश की भी रावण के किरदार में...


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नितेश तिवारी ने 'रामायण' का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया था जिसमें भगवान राम बने रणबीर की झलक देखने को मिली थी। टीजर में साउथ स्टार यश की भी रावण के किरदार में छोटी सी झलक दिखाई दी थी।  'रामायण' के टीजर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला लेकिन काम से ब्रेक मिलते ही रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ लंदन में वेकेशन मनाने निकल पड़े हैं। कपल ने तो अपने वेकेशन से कोई तस्वीर शेयर नहीं की लेकिन एक फैन ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।  

PunjabKesari

तस्वीर में, रणबीर कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में बेहद हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने ब्राउन चेल्सी शूज़ भी पहने थे। वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक आउटफिट के ऊपर लॉन्ग ग्रे ब्लेज़र पहना हुआ था। दोनों फैन संग पोज दे रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं बात करें 'रामायण' के टीजर की तो इसकी शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति के साथ की जाती है। एनिमेशन के साथ, वीडियो में ‘ 'रामायण'  के किरदारों का परिचय दिया गया है, भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश को दिखाया गया।  'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी।पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!