Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Aug, 2025 03:11 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने काम से छुट्टी लेकर इन दिनों घूमने के लिए निकली हुई हैं। आलिया इस वेकेशन पर बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथआइलैंड वेकेशन एंजॉय कर...
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने काम से छुट्टी लेकर इन दिनों घूमने के लिए निकली हुई हैं। आलिया इस वेकेशन पर बेटी राहा और पति रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) के साथआइलैंड वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की इन तस्वीरों में क्या खास है..
शाहीन ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अलग-अलग अंदाज में नजर आईं। कभी आलिया भट्ट मस्ती करती दिखीं, तो कभी जिम में मेहनत करती नजर आईं। आलिया भट्ट की उनके 'जीजू' के साथ वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर गदर काट रही खास बात ये है कि वेकेशन पर भी आलिया अपना फिटनेस सेशन मिस नहीं कर रही हैं।
फैमिली फोटो में आलिया अपनी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन और उनके बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लू और व्हाइट कलर की फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने हाथ में एक क्लच पकड़ा हुआ है और हाई बन बनाया हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन गी हुई है. वो जल्द ही यशराज फिल्म्स की एल्फा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ शार्वरी वाघ भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी। 'लव एंड वॉर' में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।